फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चौडू में भूस्खलन से तीन घंटे बंद रहा नादौन सुजानपुर मार्ग

Tue, 26 Aug 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन-सुजानपुर मार्ग पर चौडू के समीप हुआ भूस्खलन। - स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार रात नादौन-सुजानपुर सड़क मार्ग चौडू के समीप भूस्खलन होने से तीन घंटे तक बाधित रहा। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस और ट्रक समेत कई वाहन घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नादौन के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिली कि चौडू गांव के पास भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध है। विभाग ने तुरंत जेसीबी मशीन तैनात कर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। सुबह लगभग चार बजे तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया।
वहीं, बरसात के कारण रंगस-बल्डूहक सड़क भी भूस्खलन से प्रभावित हुई। बल्डूहक गांव के नजदीक हुए भूस्खलन के चलते सड़क ढाई घंटे तक बंद रही। बाद में विभाग ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को खोला। एसडीओ ने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में लगातार बरसात से कई सड़कें, डंगे, पुलिया और नालियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। विभाग को अब तक लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

नादौन-सुजानपुर मार्ग पर चौडू के समीप हुआ भूस्खलन। - स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें