nager prishad did not pay plastic back policy
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने अभी तक प्लास्टिक बैक पॉलिसी के तहत किसी भी व्यक्ति का भुगतान नहीं किया है। जिन लोगों ने नगर परिषद को सिंगल यूज प्लास्टिक जमा करवाया है, उन्हें उसके बदले भुगतान नहीं हो पाया है। नगर परिषद ने शहर को सुंदर और साफ रखने के किए प्लास्टिक को पुन: इस्तेमाल योग्य बनाने के लिए बाय बैक पॉलिसी बनाई है। जिसमें नगर परिषद प्लास्टिक के लिफाफे, शैंपू के पैकेट, दूध के पैकट आदि खरीदती है।
प्रति किलो के हिसाब से 75 रुपये दिए जाते हैं। लेकिन, अभी तक लोगों को इन रुपयों का भुगतान नहीं हो पाया है। नगर परिषद ने अभी तक 330 किलोग्राम प्लास्टिक का भुगतान नहीं किया है। वहीं, प्लास्टिक जमा करवाने वाले लोगों ने कहा कि नगर परिषद में प्लास्टिक तो दे दिया लेकिन भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने नगर परिषद से भुगतान करने की मांग की है। वहीं, नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि भुगतान करने के लिए बजट के लिए आवेदन किया गया है। जैसे ही फंड आता है, लोगों का भुगतान कर दिया जाएगा।