फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में दुकान से राजमाह, टमाटर, प्याज चुरा ले गए चोर

Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम के सामने स्थित राजीव कुमार की दुकान से राशन का सामान चोरी हुआ है। राजीव कुमार ने कहा कि मंगलवार रात को चोरों ने उसकी दुकान का लोहे की रॉड एवं डंडे के साथ ताला तोड़कर अंदर से करीब पांच किलो राजमाह, चार से पांच किलो टमाटर, पांच किलो प्याज, मैगी के दो दर्जन पैकेट, बीड़ी का एक बड़ा पैकेट, दो बोतल सरसों का तेल सहित 2500 रुपये की नकदी चोरी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे और दुकान के अंदर से काफी सामान गायब हो चुका था। उन्होंने इस घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर मामले की छानबीन की। अब पुलिस क्रिकेट स्टेडियम में लगे कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को सीसीटीवी की मदद से शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें