फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिम्मी तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी

Sun, 22 Jan 2023 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दिम्मी के साथ सटे तालाब में मरी मछलियां।
विज्ञापन
पूर्व में भी मरी थीं मछलियां, पंचायत ने तालाब में डाला चूना और नमक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी के साथ सटे तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला दोबारा जारी है। स्थानीय लोगों कुलदीप शर्मा शास्त्री, प्रीतम चंद, मुकेश, राजकुमार, मनोहर लाल, जगदीश, सत्या देवी आदि ने कहा कि गत वर्ष भी इस तालाब में मछलियां मरी थीं और इस वर्ष भी यही सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान दिम्मी उषा देवी ने कहा कि गत वर्ष मत्स्य पालन विभाग हमीरपुर के अधिकारियों को इस बारे बताया गया था तो उन्होंने इस तालाब का मुआयना किया था। उन्होंने उचित निर्देश पंचायत को दिए थे। बताया था कि शायद इस तालाब का पानी गंदा होने के कारण ऐसा हो रहा होगा। इसलिए इस तालाब में चूना व नमक डाला जाए। इससे पानी साफ होकर मछलियों को ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिल सके तो मछलियां मरने से बच सकती हैं। इस बार हम अपने स्तर पर तीन बैग चूना, एक बैग नमक का तालाब में डाल रहे हैं, ताकि पानी साफ हो और मछलियां मरने से बच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें