फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Sat, 21 Jan 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर- बस अड्डा के समीप मकान में लगी आग
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना, घटना के समय नहीं था कोई कमरे में
विज्ञापन

दमकल विभाग ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के तहत वार्ड नंबर नौ में स्थित एक घर में शनिवार को आग लग गई। इससे प्रभावित परिवार को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने के समय कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। कमरे से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची दकमल विभाग की टीम ने आग को काबू किया है। आग से कमरे के अंदर डबल बेड, रजाइयां, बेडशीट, अलमारी, सीलिंग और छह हजार की नकदी जलकर राख हो गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी।
मदन लाल निवासी वार्ड नंबर नौ हमीरपुर के मकान के कमरे में शनिवार दोपहर पौने दो बजे अचानक आग लग गई। यह कमरा दो लड़कियों को किराये पर दिया गया था। दोनों लड़कियां कार्य के चलते बाहर थीं। आग की लपटें उठता देख दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दकमल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। जब तक आग को बुझाया जाता, अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। लगभग 50 हजार का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में दमकल विभाग हमीरपुर के प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मदन लाल निवासी वार्ड नंबर नौ हमीरपुर के मकान में आग लगी थी। सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें