फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज की सात पंचायतों में ग्रामीणों को 24 लाख रुपये के बांटे जाएंगे मशरूम बैग

Mon, 06 Oct 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की सात पंचायतों के लोग घरों में मशरूम के उत्पादन से अपनी आर्थिकी को मजबूत करेंगे। मशरूम उत्पादन के लिए इन ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर 24 लाख रुपये के मशरूम बैग वितरित किए जाएंगे।
केंद्र सरकार की वित्त पोषित वाटरशैड परियोजना के तहत भोरंज ब्लॉक की सात पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें जाहू, भलवानी, बडैहर, धमरोल, धिरड़, पपलाह और कक्कड़ पंचायतें शामिल हैं। ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इससे पहले बकरियों और पौधों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

अब प्रत्येक पंचायत को 4-4 लाख रुपये के मशरूम के बैग वितरित किए जाएंगे। यह मशरूम टिंगरी और बटन प्रजाति के होंगे।
मशरूम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भोरंज ब्लॉक समिति हाॅल में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों व किसानों सहित 45 लोगों को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया है। अभी और ग्रामीणों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण घरों में मशरूम के उत्पाद को बढ़ावा देकर अन्य ग्रामीणों के लिए उदाहरण बन सकें।
विज्ञापन

पहली बार ग्रामीण स्तर पर मिल रहे मशरूम के बैग को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस संबंध में वाटरशैड परियोजना भोरंज खंड कनिष्ठ अभियंता अनुराधा कंवर ने कहा कि वाटरशैड परियोजना ग्रामीण क्षेत्र के विकास के साथ ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है।
उन्होंने बताया कि अब किसानों को मशरूम के बैग दिए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों का चयन पंचायतों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें