फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, बहू को आई चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे लाहलड़ी क्षेत्र में जमीन विवाद में एक युवक ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। हमले में मृतक की बहू को भी चोटें आई हैं। युवक ने डंडे से वृद्ध और उसकी बहू पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद आरोपी की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाए हुए है। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन

लाहलड़ी क्षेत्र में दो पक्ष जमीन को लेकर उलझ गए। खेतों में बाउंड्री को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। विवाद में एक युवक ने डंडों से वृद्ध तथा उसकी बहू पर हमला कर दिया। आरोपी पक्ष की तरफ से युवक और उसकी मां विवाद में शामिल थे। ससुर और बहू को उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध रोशन लाल (75) ने दम तोड़ दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें