भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज में युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। ग्राम पंचायत महल के गांव चंद्रबाड़ में प्रवीण कुमार पुत्र अजीत कुमार पर गांव के ही संजय कुमार ने तेजधार हथियार से हमला किया। प्रवीण कुमार घायल हो गया। घायल को भोरंज अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल करवाया गया। नाक पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। अजीत कुमार ने बताया कि वह रास्ते से जा रहा था कि संजय कुमार ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। झगड़ा करने लगा। इसी को देखकर बेटा प्रवीण कुमार छुड़ाने के लिए आया तो संजय कुमार ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।