फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने तेजधार हथियार से कर दी नाबालिग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत पनोह में एक नेपाली युवक ने अपने ही छोटे नाबालिग भाई की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। नाबालिग नौवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुजानपुर उपमंडल के तहत पंचायत पनोह के गांव भटेरा में करीब 15 वर्ष से एक नेपाली परिवार किराये के मकान में रह रहा था। जो कि पेशे से दिहाड़ी मजदूरी करता है। घर में घनजंग गुरंग के बेटे टेकजंग गुरंग (25) ने किसी कहासुनी पर अपने छोटे भाई गणेश गुरंग (14) की तेजधार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। गणेश बहादुर उसी गांव के भटेरा स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। घटना का पता चलते ही पंचायत प्रधान विजय भारद्वाज ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें