फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबलू हत्याकांड: दो आरोपी तीन दिन के रिमांड पर, पुलिस ने किया स्पॉट विजिट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बहुचर्चित लंबलू हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से इन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। दो आरोपी पहले से ही पांच दिन के रिमांड पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

अब चारों आरोपियों को छह अक्तूबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। दो आरोपी फरार चलने के कारण शनिवार को ही गिरफ्तार हुए थे। इस कारण इन्हें रविवार को पेश किया गया। रविवार को ही पुलिस ने आरोपियों सहित स्पॉट पर जाकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। हालांकि पुलिस ने क्या-क्या साक्ष्य जुटाए हैं इसकी पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को लंबलू के समीप खड्ड किनारे गलोड़ तहसील के 32 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को नौकरी के नाम घर से लेकर गए थे। इस संबंध में उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया था। जबकि दो आरोपी फरार थे। उन्हें शनिवार को बड़सर के पास कार से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें तीन दिन का रिमांड मिला है। पहले से पांच दिन के रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों और रविवार को तीन दिन के रिमांड पर भेजे दोनों आरोपियों को अब छह अक्तूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएचओ सदर थाना संजीव गौतम का कहना है कि चारों आरोपियों को स्पॉट पर ले जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। अब चारों को छह अक्तूबर को दोबारा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें