फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में डिफाल्टर किरायेदारों को अंतिम नोटिस जारी करेगी नगर परिषद

Mon, 27 May 2024 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर दुकानों का किराया न चुकाने वाले डिफॉल्टर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में हैं। डिफाल्टर किरायेदारों को नगर परिषद अब अंतिम नोटिस जारी करेगी। अगर इसके बाद भी दुकानों के किराये का भुगतान नहीं करते हैं तो कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद की ओर से दो बार नोटिस जारी होने के बाद भी तीन दर्जन से अधिक डिफाल्टर दुकानदारों ने किराया नहीं दिया है। इनके पास किराये के रूप में नगर परिषद के 50 लाख रुपये फंसे हुए हैं। आय के सीमित साधनों और ऊपर से समय पर दुकानों का किराये न मिलने से नगर परिषद को शहर में विकास कार्य करवाने में भी परेशानी हो रही है।
नगर परिषद सुजानपुर ने लोगों को स्वरोजगार मुहैया करवाने, आय के स्रोत बढ़ाने के लिए 100 से अधिक दुकानों को किराये पर आवंटित कर रखा है। नगर परिषद दुकानों से किराये के रूप में मिलने वाली धनराशि से विकास कार्य सहित अन्य खर्चे चल रही है। मगर लंबे समय से तीन दर्जन के अधिक दुकानदार किराये की राशि समय पर जमा नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण दुकानदारों के पास नगर परिषद के 50 लाख रुपये फंस गए हैं। डिफॉल्टर दुकानदार लगातार किराया देने में आनाकानी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए नगर परिषद ने डिफॉल्टर दुकानदारों को अंतिम नोटिस भेजने का फैसला लिया है। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि डिफाल्टर किरायेदारों को अब अंतिम नोटिस भेजा जाएगा। अगर किरायेदार समय पर बकाया जमा नहीं करवाते हैं, तो नगर परिषद को कठोर कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें