फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद सुजानपुर को मिले नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

सात माह से अध्यक्ष जबकि आठ माह से उपाध्यक्ष का पद था रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर को सात माह बाद अध्यक्ष और डेढ़ माह बाद उपाध्यक्ष मिल गए हैं। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने की। उन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। सर्वप्रथम वार्ड नंबर दो की पार्षद शकुंतला देवी ने प्रधान पद के लिए शपथ ग्रहण की। इसके बाद वार्ड नंबर नौ के पार्षद मनीष गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर में अविश्वास प्रस्ताव आने के चलते प्रधान का पद सात माह जबकि उपाध्यक्ष की मृत्यु के कारण यह पद डेढ़ माह से रिक्त चल रहा था। ऐसे में सुजानपुर में विकास की गति धीमी पड़ गई थी। शहर से लेकर वार्डों तक विकास कार्य न के बराबर होते नजर आ रहे थे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद रिक्त होने के चलते कई टेंडर नहीं लग पा रहे थे। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा की ताजपोशी सुनिश्चित हुई है, तो उपाध्यक्ष पद के लिए आजाद उम्मीदवार ने कब्जा किया है। इसी बीच शपथ ग्रहण न होने के कारण दोनों को ही शक्तियां नहीं मिल पाई थी। अब दोनों पदों पर नियुक्तियां होने से सुजानपुर में रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर नगर परिषद सुजानपुर कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, वार्ड नंबर आठ के पार्षद वीना धीमान, सुरेंद्र गुप्ता सहित सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें