फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम को मिलीं गृह निर्माण के नक्शे पास करने की शक्तियां

Fri, 23 May 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के एरिया में छह माह से मकानों के नक्शे पास नहीं होने की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। ऐसे में नगर निगम के एरिया में अब घरों के निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन

बीते छह माह से निगम के एरिया में शहरवासियों के आशियाने बनाने के सपनों पर सरकारी उदासीनता का साया छाया हुआ था। 25 दिसंबर, 2025 को नगर निगम हमीरपुर की नोटिफिकेशन सरकार की ओर से जारी की गई थी। इसके बाद नगर परिषद का आस्तित्व खत्म हो गया। ऐसे में नगर निगम को मकानों के नक्शे पास करने की शक्तियां प्रदान की जानी थीं, लेकिन काफी देरी के बाद यह शक्तियां नगर निगम को मिली हैं।
14 मई को टीसीपी विभाग की ओर से गृह निर्माण के नक्शों को पास करने के आवेदनों को मंजूरी देने के लिए आईडी पासवार्ड जारी कर दिया गया था, लेकिन नक्शों को पास करने की शक्तियों के लिए मंजूरी मिलना बाकी थी। ऐसे में गृह निर्माण के लिए नक्शों की मंजूरी के आवेदन लंबित पड़े हुए थे। नगर निगम की ओर से लंबित आवेदनों को लेकर आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

छह माह से आवेदन लंबित हैं, ऐसे में इनकी संख्या अधिक होने की संभावना है। कायदे से यह तमाम प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, ताकि गृह निर्माण के नक्शों को जल्द से जल्द निरीक्षण कर मंजूर किया जाए। अब नगर निगम को शक्तियां मिलने से गृह निर्माण के नक्शे पास किए जाने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी।
विज्ञापन


कोट
नगर निगम को नक्शे पास करने के लिए शक्तियां नोटिफाई हो गई हैं। गृह निर्माण के नक्शों को जल्द ही मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए तमाम व्यवस्था ऑनलाइन है।

-अभिषेक कुमार गर्ग, आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें