फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों से गूंजा अवाहदेवी कस्बा

Fri, 23 May 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाएं। पार्टी। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। भारतीय सेना की ओर से हाल ही में अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर समूचे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी उपलक्ष्य में भाजपा मंडल समीरपुर की ओर से अवाहदेवी कस्बे में वीरवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सैकड़ों नागरिकों ने हिस्सा लिया और सेना के पराक्रम को सलाम किया। इस यात्रा की शुरुआत बाईपास चौक से हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई अवाहदेवी माता के मुख्य द्वार तक पहुंची। यात्रा में युवाओं, महिला मंडलों और स्थानीय नेताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ''भारत माता की जय'' और ''वंदे मातरम्'' जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस यात्रा में पूर्व विधायक कमलेश कुमारी और अनिल धीमान, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडलाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार, नीलम अरोड़ा, अनीता गथानिया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभा में वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की अदम्य रणनीति और साहसिक कार्यवाही बताया और वीर सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन

वहीं, धीरड़ बार्ड के जिला परिसद सदस्य पवन कुमार ने कहा इस ऑपरेशन ने न सिर्फ दुश्मनों को करारा जवाब दिया है, बल्कि देशवासियों का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। हम अपने जवानों के जज्बे को सलाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें