फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर और हमीरपुर महाविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Sat, 01 Aug 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर और हमीरपुर के बीच शुक्रवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। राजकीय महाविद्यालय बड़सर के प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि यह समझौता महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार, अनुसंधान और संस्थागत विकास को नई दिशा देगा।
विज्ञापन

एमओयू के तहत दोनों संस्थानों के बीच संकाय एवं छात्र आदान-प्रदान, शैक्षणिक गतिविधियों का साझा आयोजन, कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, संयुक्त कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा विशेषज्ञ व्याख्यान, प्रयोगशालाओं का साझा उपयोग, औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित होंगी।
विज्ञापन

समझौता ज्ञापन प्रारंभिक रूप से पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे दोनों संस्थानों की सहमति से आगे बढ़ाया जा सकेगा। एमओयू पर राजकीय महाविद्यालय बड़सर के प्राचार्य और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार सोनी ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. मनोज डोगरा, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. अनिल डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें