फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मट्टनसिद्ध हादसे में घायल बाइक सवार की एम्स में मौत

Thu, 19 Nov 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत मट्टनसिद्ध के समीप ट्राला और बाइक की टक्कर में घायल हुए युवक की एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय अनुराग धीमान निवासी बरठीं के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुए हादसे में बाइक सवार अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार गलत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान उसकी ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें