फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अब माताएं लेंगी प्रशिक्षण

Sun, 01 Dec 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट गौना करौर में चार दिवसीय कार्यशाला में 111 माताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी कक्षा में बच्चों के विकास पर होगी चर्चा
फाइव डी, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग पर होगी कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्री प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अब उनकी माताओं को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा और स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत चार दिन तक दो सत्रों में 111 माताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी।
कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में नौ से लेकर 12 दिसंबर तक किया जाएगा। इस कार्यशाला में माताओं को स्कूल के साथ-साथ घर में गतिविधियों के माध्यम से अंक ज्ञान, चीजों की पहचान, मोबाइल फोन से दूरी और भाषा एवं मौखिक विषयों में निपुण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल में पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन विशेष रूप से प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल विद्यार्थियों को तीन से छह वर्ष की आयु में अक्षरों की पहचान, बोलने और चित्रकला के माध्यम से उनका बौद्विक, शारीरिक, भाषा एवं शैक्षिणक, समाजिक एवं नैतिक और सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास किया जा सके। कार्यशाला के दोनों सत्रों में चार-चार चरणों में माताओं को विभिन्न संसाधान व्यक्तियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें लर्निंग कौशल, विद्यार्थियों की सुरक्षा, आधुनिक उपकरणों का बच्चों के साथ प्रयोग, स्कूलों में पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को सीखने में आने वाली परेशानियों, होमवर्क को गतिविधियों से रोचक तरीके से करवाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के समन्वयक भवानी सिंह ने माताओं से कार्यशाला में भाग लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

कोट
जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने कहा कि प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल विद्यार्थियों की माताओं के लिए कार्यशालाओं का आयोजन नौ से 12 दिसंबर तक ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें माताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें