फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी और संतोषी माता मंदिर में लगे मां के जयकारे

Thu, 25 Sep 2025 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी माता मंदिर में मां का आशीर्वाद प्राप्त करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी/लदरौर (हमीरपुर)। तीसरे नवरात्र में अवाहदेवी और संतोषी माता मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। अवाहदेवी माता मंदिर में 1000 और संतोषी माता मंदिर में करीब 2400 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन

नवरात्र की शुरुआत पर अवाहदेवी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। तीसरे नवरात्र पर भक्तजन सुबह से ही माता के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे। पूरे परिसर में भक्ति गीत और जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों का उत्साह बरकरार रहा।
वहीं, शत चंडी महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण और आहुतियों के साथ चल रहा है, जिसमें भक्त शामिल होकर पुण्य लाभ पा रहे हैं। देवी भक्ति के स्वर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति करवा रहे हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश गुलेरिया ने बताया कि तीसरे नवरात्र में श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं, मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें