फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर बताया पोषण का महत्व

Thu, 25 Sep 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र कलरी में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत लगाई व्यंजनों की प्रदर्शनी। स्र्रोत: जाग
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोहल के कलरी गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पौष्टिक व पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाकर पाैषण का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत उपप्रधान अश्वनी कुमार ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने लोगों को पारंपरिक व्यंजनों तथा स्थानीय मौसमी फल-सब्जियों का अधिक से अधिक प्रयोग करने, जंक फूड से दूर रहने तथा नमक, चीनी, तेल और मैदे का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने गर्भावस्था से लेकर बच्चे की दो साल की आयु तक के सुनहरे एक हजार दिनों के दौरान समुचित पोषण, खान-पान भोजन ग्रहण करने, जन्म के पहले 6 महीने में बच्चे को केवल और केवल मां का दूध ही देने तथा 6 माह की आयु पूरी करने के बाद बच्चों को मां के दूध के साथ-साथ दिन में कम से कम पांच बार पूरक आहार देने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने टेफलॉन बर्तनों के स्थान पर लोहे की कड़ाही का उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

वृत्त पर्यवेक्षक तिलकराज, जिला पोषण समन्वयक साहिल परिहार और खंड पोषण समन्वयक रीता कुमारी ने भी संबंधित विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, सुमन कुमारी, पूनम कुमारी, सुषमा देवी, अनिता कुमारी और निर्मला, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें