फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खेलो इंडिया के महिला लीग में मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी उपविजेता

विज्ञापन
बड़ा: मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी की टीम सामूहिक चित्र में।(स्र्रोत:संवाद)
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं अखिल भारतीय फुटबाल संघ के सौजन्य से प्रदेश फुटबाल संघ ने खेलो इंडिया अंडर-13 महिला लीग फुटबाल प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर प्रथम, जबकि मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी उपविजेता रहा। जिला फुटबाल संघ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि जिला हमीरपुर के अणु में हुई अंडर-13 महिला लीग की इस फुटबाल प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले की 6 टीमों ने भाग लिया। 10 दिन की इस फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 30 मैच खेले गए।
विज्ञापन

इस लीग में विजेता टीम हिम अकादमी पब्लिक स्कूल को 50 हजार और उप विजेता टीम मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल को 30 हजार इनाम के तौर पर दिए गए। मदर प्राइड पब्लिक स्कूल मलोटी की कृतिका बेस्ट प्लेयर रहीं। टॉप स्कोरर में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल आहाना को चुना गया। बेस्ट डिफेंडर डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की सिमरन रही और बेस्ट मिड फील्डर राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय हमीरपुर की नव्या को चयनित किया गया। बेस्ट गोलकीपर अनवी ठाकुर, शिव फुटबाल क्लब नादौन, बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर सुगंधा ऋग्वेद पब्लिक स्कूल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें