फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेले में बौद्धिक विकास के स्टाल लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमलैहड़ में शुक्रवार को निपुण मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कोहला के केंद्र मुख्य शिक्षक बलवंत सिंह राणा ने की। मेले में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। मेले के आयोजन में मुख्य शिक्षिका अमृत बाला, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार और सुषमा कुमारी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


मेले में शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित के पूर्व तैयारी आदि स्टाल बनाए गए थे। इस दौरान विद्यार्थियों से विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलैहड़ के प्रधानाचार्य विपन धीमान, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से सुशील कुमार और प्रतिमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले में केंद्रीय मुख्य शिक्षक ने निपुण भारत अभियान के बारे में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें