फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बच्चों की पहली शिक्षक, मातृशक्ति का ऋण चुकाना नामुमकिन : आशीष

Mon, 09 Mar 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
महिला दिवस पर अमरोह में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडलों को सामग्री भेंट करते विधायक आशीष शर्म
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा शहरी मंडल हमीरपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरोह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक सदर अशीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक ने कहा कि मां ही बच्चों की पहली शिक्षक है, जिसका ऋण हम कभी भी नहीं चुका सकते। कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने पंचायत के 13 महिला मंडलों और 186 वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों, पूर्व कर्मचारियों और युवक मंडलों को सम्मानित किया।
वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली पंचायत की बेटियों एवं महिलाओं को भी विधायक आशीष शर्मा ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने की। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि महिला दिवस विशेष रूप से मातृशक्ती को समर्पित है। जिस घर में नारी का सम्मान है, उस घर में ईश्वर की कृपा और मां लक्ष्मी का वास रहता है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
विज्ञापन

गृहणियां परिवार को मजबूत करके पुरुषों को बल दे रहीं हैं। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे उनका लक्ष्य आने वाली पीढ़ी, युवाओं को प्रोत्साहित करना है, ताकि युवा इन पूर्व सैनिकों और बलिदानी सैनिकों से प्रोत्साहित होकर देश रक्षा के लिए तैयार हों। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें हमेशा ही प्यार और सहयोग दिया है, जिसके लिए वह ताउम्र आभारी रहेंगे और इस ऋण को जनसेवा के माध्यम से चुकाएंगे।
कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा की धर्मपत्नी स्वाति जार, मंडल महामंत्री तेन सिंह, राजेश ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन कपिल, कैप्टन मनोहर लाल जसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देशराज, ग्राम केंद्र अध्यक योगराज, बूथ अध्यक्ष ओमदेव, कैप्टन संजय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुश कुमार, विनीत कालिया, अरुण कुमार, मधु बाला सहित अन्य मौजूद रहे।

महिला दिवस पर अमरोह में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडलों को सामग्री भेंट करते विधायक आशीष शर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें