फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सास ने बहू पर चलाया दराट, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत रोपड़ी क्षेत्र में सास-बहू की लड़ाई में दराट चलाने की वारदात सामने आई है। मामले में घायल महिला की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला को उपचार के बाद मायके पक्ष वाले अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


रोपड़ी क्षेत्र में वीरवार को 90 वर्षीय सास और 35 वर्षीय बहू की घर में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। सास के हाथ में दराट था और वह खेतों में कार्य करने के लिए जा रही थी। इस दौरान सास-बहू में पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। दोनों में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दराट से बहू के गले में चोट लग गई। इसके बाद घायल महिला को भोटा अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दिए बयान में घायल महिला ने कहा कि सुबह के वक्त उसके पति ने उसके साथ बहसबाजी और लड़ाई की। पति सुबह घर से बाहर चला गया लेकिन दोपहर को सास बहू में लड़ाई शुरू हो गई। महिला के गले में टांके लगे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद घायल महिला के मायके पक्ष के लोग उसे अपने साथ ले गए हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें