फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार तक पुलिस हिरासत में भेजीं धोखाधड़ी की आरोपी मां-बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत पटना उच्च न्यायालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के मामले मेंं हिरासत में ली दो आरोपी महिलाओं को चार नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पांच नवंबर को दोबारा आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस इस मामले में और रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि इस धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त और लोगों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन



बड़सर पुलिस ने गत दिवस हरियाणा से इन दो महिलाओं को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। संजय कुमार और उनसे पुत्र निखिल कुमार निवासी बीहडू ने पुलिस थाना बड़सर में मामला दर्ज करवाया है। पटना हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर नीलम सैनी और उसकी मां ने पीड़ित से पांच लाख रुपये ठगे हैं। इस बारे में डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें