फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए इंग्लिश की आधी से अधिक सीटें खाली

Wed, 10 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मे‌रिट सूची। - फोटो : file photo
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज हमीरपुर में एमए इंग्लिश को छोड़कर शेष सभी सीटें फुल हो गई हैं। एमए इंग्लिश की 15 सीटें भी नहीं भर पाई हैं। कॉलेज की दूसरी मेरिट लिस्ट से अन्य सभी खाली सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन


कॉलेज में चयनित छात्र देर शाम तक काउंटरों पर फीस जमा करवाते रहे। डिग्री कॉलेज हमीरपुर में एमए की दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को सुबह 11 बजे जारी हुई। छात्र मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सुबह से ही कॉलेज में पहुंचना शुरू हो गए।

जैसे ही छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल हुआ तो छात्रों ने अपने दस्तावेज चेक करवाने के बाद काउंटर पर फीस जमा करवाने में लग गए। कॉलेज में एमए की सभी संकायों में 30-30 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन


इसमें एमए इंग्लिश को छोड़कर शेष सभी सीटें फुल हो गई हैं। एमकॉम, एमए हिंदी, एमए इकोनोमिक्स की सभी सीटें भर गई हैं। जो छात्र फीस जमा करवाने से वंचित रह गए हैं, वे वीरवार तक फीस जमा करवाना तय करें।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एचएस जंवाल का कहना है कि एमए की दूसरी मेरिट लिस्ट से सभी सीटें फुल हो गई हैं। सिर्फ एमए इंग्लिश में सीटें खाली रह गई हैं। जो छात्र फीस जमा नहीं करवा पाए हैं, वे वीरवार तक फीस जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें