फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने महिला पर किया हमला, घबराकर भागी, गिरने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। सोमवार शाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद की पत्नी पर बंदरों ने हमला बोल दिया। बंदरों के हमले और घबराकर दौड़ते हुए गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन करवाया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के तहत वार्ड नंबर 3 में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर की पत्नी सुनीता ठाकुर घर के कामकाज में व्यस्त थीं। वहीं, उनके साथ मकान मालिक के बच्चे खेल रहे थे कि बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। सुनीता ठाकुर भी बच्चों की सुरक्षा के लिए दौड़ी, लेकिन बंदरों ने सुनीता ठाकुर पर हमला कर दिया। जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद घबराकर दौड़ने से गिर जाने से उन्हें गंभीर चोटें आई है। उनके पति मनोज ठाकुर उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। जहां उपचार के बाद उनका एक्सरे करवाया गया है। सुनीता ठाकुर को गिरने से गंभीर चोटें लगी हैं। नगर परिषद सुजानपुर के तहत प्रत्येक वार्ड में बंदरों का आतंक बना हुआ है। हालत यह है कि बच्चे तथा वृद्ध लोगों को बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, महिलाओं को भी घर का कामकाज करना खतरे से खाली नहीं रहा है। हालांकि, सुजानपुर निवासियों ने वन विभाग से कई बार इन बंदरों की आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बंदर इससे पूर्व भी कई लोगों को घायल कर चुके हैं। उधर, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर ने पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के खंड अधिकारी रामदेव शर्मा ने बताया कि पिंजरा स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें