हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हमीरपुर शहर मेें पानी, दूध, चटनी इत्यादि के सैंपलों की जांच मोबाइल वैन में की। विभाग की मोबाइल वैन मंगलवार को जिला मुख्यालय में रही। यहां पर लोकल दूध, पानी और चटनी इत्यादि की जांच की।
इस दौरान मोबाइल वैन में 15 सैंपल जांचें गए, यह सभी सैंपल सही पाए गए हैं। फूड एंड सेफ्टी विभाग की मोबाइल वैन टीम रूटीन में चेकअप कर रही है। विभाग की वैन बुधवार 12 फरवरी को भोटा, वीरवार को नादौन, शुक्रवार को जाहू और शनिवार को सीएमओ कार्यालय हमीरपुर के पास दूध, पानी, चटनी, जूस आदि तरल पदार्थों के सैंपलों की जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग की वैन सुविधा से लोग भी काफी खुश हैं।
क्योंकि उन्हें रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले तरल पदार्थों की गुणवत्ता का समय-समय पर पता चल रहा है। यही नहीं बीते समय में दूध इत्यादि में हेराफेरी करने वाले लोगों पर भी इससे शिकंजा कसा है। लोकल दूध में यूरिया पाया गया था। जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ऐसे में लोग भी दूध के प्रति जागरूक होने लगे हैं। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी अरुण चौहान ने कहा कि 15 पदार्थों के सैंपल सही पाए गए हैं। 12 फरवरी को वैन भोटा में उपलब्ध रहेगी। यहां लोग जांच करवा सकते हैं।