हमीरपुर। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन किया। अंतिम दिन लड़कों के अंडर-आठ वर्ग की 30 मीटर रेस में मोक्षित प्रथम, अद्विक द्वितीय और अनिरुद्ध तृतीय स्थान पर रहे।
स्पून एंड लेमन रेस में अरनव प्रथम, वेदांत द्वितीय और कियांश तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस में अयान, शिवांश, स्वास्तिक और कार्तिक की टीम प्रथम, अर्णव, अक्षत, अरिहंत और कार्तिक की टीम द्वितीय, मोक्षित, समर्थ, वेदांत वर्मा और श्रीजे की टीम तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों के अंडर-आठ वर्ग में 30 मीटर रेस में प्रिशा प्रथम, इवा द्वितीय और इना तृतीय स्थान पर रहीं।
स्पून एंड लेमन में शोभित प्रथम, प्रिशा द्वितीय और अनिका तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों के अंडर-10 वर्ग की 30 मीटर रेस में प्रिंस प्रथम, दिव्यांश द्वितीय और रेयांश तृतीय स्थान पर रहे। 60 मीटर रेस में अन्वी प्रथम, आराध्या द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। ब्रॉड जंप में अन्वी प्रथम, आराध्या द्वितीय और प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी सूरज ठाकुर, अनिल शर्मा, विजय राणा, कोच राजेंद्र सिंह प्रोफेसर सनी शर्मा, संजय शर्मा, राहुल वर्मा, अरुण ठाकुर, रोहित चौहान सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नई ओपन एयर जिम स्थापित की जाएगी : धर्मेंद्र
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने घोषणा की है कि एथलेटिक्स ट्रैक हमीरपुर के समीप नई ओपन एयर जिम स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर एथलेटिक एसोसिएशन खेलों के क्षेत्र में एक बेहतरीन कार्य कर रही है। आयोजकों की मांग पर ओपन एयर जिम लगाने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जिला अध्यक्ष पंकज भारतीय ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। संगठन ने इस वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन परिणाम के लिए सुहानी और प्रिया ठाकुर को नकद राशि देकर सम्मानित किया।