फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के सशक्तीकरण से राष्ट्रनिर्माण में समर्पित है मोदी सरकार : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ, भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम ने युवाओं के हौसले को दी नई उड़ान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के सशक्तीकरण से राष्ट्रनिर्माण को समर्पित है। युवा का मतलब है देश की ताकत, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास। युवा भारत की वह पीढ़ी है जो प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगा। युवा भारत की नीति भी है, नेतृत्व भी है और नियति भी है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने उम्र के बंधन को तोड़ दिया है। चाहे 12,000 फीट की ऊंचाई पर केदारनाथ में साधना करना हो, तेजस फाइटर जेट को हवा में उड़ाना हो, डीप सी डाइविंग करनी हो, बगैर अन्न के 11 दिनों का अनुष्ठान करना हो। पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भी बिना किसी सरकारी सहायता के युवाओं के लिए कई कार्यक्रम चालू किए हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ, सांसद भारत दर्शन, एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम ने युवाओं के हौसले को नई उड़ान दी है। सांसद खेल महाकुंभ के पहले संस्करण में 40,000 और दूसरे संस्करण में 45,000 लोग इसमें शामिल हुए थे। इस बार 75,000 खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। पूरे देश में लगभग 300 सांसद अपने-अपने क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ के मॉडल को अपना कर अपने यहां इसका आयोजन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर और हिमाचल में नशा मुक्त और सुरक्षा युक्त अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाकर पूरे क्षेत्र में लगभग 10000 हेलमेट युवाओं को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें