फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौ बजे भूकंप का अलर्ट जारी होने पर शुरू होगी मॉक एक्सरसाइज

Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। एसडीएम कार्यालय भोरंज में वीरवार को बैठक शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपमंडल स्तर पर आयोजित की जाने वाली नौवीं मेगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे भूकंप का अलर्ट जारी होने के बाद विभिन्न स्थानों से प्राप्त नुकसान की रिपोर्ट और इन स्थानों पर स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया के आधार पर बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित ढंग से अंजाम देने के लिए तुरंत स्टेजिंग एरिया स्थापित किया जाएगा।

इसी स्टेजिंग एरिया में सभी संसाधनों को मोबलाइज किया जाएगा और यहीं से बचाव एवं राहत टीमों को घटनास्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि मेगा मॉक एक्सरसाइज के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों की जिम्मेदारी पहले ही तय कर दी गई है।
विज्ञापन

सभी अधिकारी और कर्मचारी मेगा मॉक एक्सरसाइज के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दें। बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे, जबकि कई अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें