फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल

Tue, 23 Sep 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रावमापा जाहू में आयोजित में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में प्रशिक्षक और विद्यार्थी। संस्थान।
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहू में आपदा प्रबंधन के तहत अग्निशमन उपकेंद्र के सौजन्य से मॉक ड्रिल करवाई गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आपदा की स्थिति में सजग एवं सुरक्षित रहने के गुर सिखाना था। इस अभ्यास में अग्निशमन विभाग की टीम ने भाग लिया, जिसमें लीडिंग फायरमैन कुलदीप चंद, फायरमैन हेम राज और सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

लीडिंग फायरमैन कुलदीप चंद ने बच्चों को आग लगने, भूकंप आने अथवा किसी भी अन्य आपदा की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं बचाव उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से बच्चों में आपदा की स्थिति में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें