फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जीएसटी में कटौती से ग्राहक उत्साहित, दुकानदारों में असमंजस

Tue, 23 Sep 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रमेश चंद दुकानदार
विज्ञापन
मेडिकल शॉप पर कई स्थानों पर पुराने मूल्य पर बेची जा रहीं दवाइयां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जीएसटी में कटौती के बाद जिले में ग्राहकों में उत्साह है, वहीं अभी व्यापारी और दुकानदार असमंजस में हैं। कुछ दुकानदार नई जीएसटी दरों के आधार पर सामान की बिक्री कर रहे हैं तो कुछ सूचना या कंपनी की ओर से निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। हमीरपुर में दूध, दही पुरानी दरों पर ही मिला, वहीं मेडिकल शॉप पर भी ग्राहकों को अधिक राहत नहीं मिल पाई है। हालांकि कुछ केमिस्ट छूट देने की बात कर रहे हैं।

हालांकि विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से हमीरपुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि जीएसटी कटौती के बाद दुकानदारों को नए दामों पर ही सामान बेचना होगा। जीएसटी कटौती के बाद सबसे अधिक प्रभाव दवाइयों पर पड़ा है, लेकिन धरातल पर लोगों को अभी भी पुराने दामों पर ही दवाइयां प्रदान की जा रही है। वहीं, स्टेशनरी पर भी उपभोक्ताओं को कोई राहत मिलती नजर नहीं आई है। मेडिकल शॉप पर खरीदारी करने पहुंचे एक ग्राहक को मात्र 11 रुपये की छूट दी गई। अगर निर्धारित मूल्य पर यह एक फीसदी छूट मिली है, जबकि नई दरों के आधार पर ग्राहकों को 12 फीसदी छूट मिलनी थी।
विज्ञापन

जीएसटी में कमी के बाद दुकानदारों को दवाइयों की खरीद पर छूट दी जा रही है। इसमें पांच से सात प्रतिशत छूट दी जा रही है। नई दरों के बाद जीएसटी में कमी आई है। इससे ग्राहकों को लाभ मिलेगा । दुकानदारों को भी इसमें समन्वय बैठाना होगा। -रमेश चंद, कैमिस्ट हमीरपुर
हमने मेडिकल शॉप से 861 रुपये की खरीद की है । इसमें हमें सिर्फ 11 रुपये की छूट प्रदान की गई है। इससे यही प्रतीत होता है कि दुकानदार अभी भी पुरानी दरों पर ही दवाइयों को बेच रहे हैं। इसका प्रभाव आने वाले समय में ही पता चलेगा। - सुरेश कुमार, ग्राहक, ताल

जूतों पर जीएसटी कम होने के बाद करीब दस प्रतिशत का अंतर पड़ा है। कंपनी की ओर से निर्देश मिलने के बाद दस प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इससे दुकानदारों को घाटा उठाना पड़ेगा, क्योंकि दुकानदार पहले ही जीएसटी दे चुके होते हैं। - दिनेश चंद, दुकानदार
विज्ञापन

हमारे पास पुराने एमआरपी की स्टेशनरी पड़ी हुई है। हमें अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। नया स्टॉक आने के बाद ही दाम कम हो सकेंगे। अगर कंपनी की ओर से निर्देश मिलते हैं तो मूल्य कम किया जा सकता है। अभी हम असमंजस में ही हैं। -राजेश बंसल, दुकानदार

रमेश चंद दुकानदार

रमेश चंद दुकानदार

रमेश चंद दुकानदार

रमेश चंद दुकानदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें