जिले में चार यूनिट दे रहीं सेवाएं, रोजाना आठ से दस पशुओं का हो रहा उपचार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पशुपालकों को घर-द्वार पर पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट को जल्द सात लाख रुपये की दवाइयां मिलेंगी। इससे पशुओं के उपचार में सुविधा मिलेगी। इससे पहले मार्च में पशुपालन विभाग की ओर से यूनिट को दवाइयां उपलब्ध करवाई गई थीं।
जिले में नादौन, सुजानपुर, भोरंज और बड़सर में चार मोबाइल वेटरनरी यूनिट सेवाएं दे रही हैं। इनके माध्यम से रोजाना आठ से दस पशुओं का उपचार किया जा रहा है। संजीवनी प्रोजेक्ट के तहत निजी कंपनी के साथ हुए समझौते के अनुसार इन यूनिट में दवाइयां देने, टीकाकरण, बांझपन परीक्षण और आपातकालीन उपचार की सुविधा उपलब्ध है। पशुपालक किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकते हैं।
मोबाइल वेटरनरी यूनिट को समय-समय पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। पशुओं का समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाता है। - डॉ. सतीश शर्मा, सहायक निदेशक (परियोजना), पशुपालन विभाग हमीरपुर