फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विधायक इंद्रदत्त बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त

Wed, 22 Apr 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को और अधिक प्रभावी रूप से निभाने का अवसर है।
विज्ञापन

यह नियुक्ति माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस पावन धाम से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है और मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव से निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था और जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें