जाहू (हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार ने कड़ोहता पंचायत के गाहरी-बखौटा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन और नंधन में सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पहले कड़ोहता पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का हार पहनाकर स्वागत किया।
विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को बुनियादी शिक्षा देने के साथ संस्कारवान बनाने में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले लौका राम, देशराज और अमृृत लाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से विकास कार्य पूर्ण होते हैं।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार 155 बच्चों ने वोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं और 12 मेधावी छात्रो ने प्रदेश की मेरिट में पहले 10 स्थान में भोरंज का नाम दर्ज किया है। पटटा-लदरौर की पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 90 करोड़ 58 लाख रुपये से नई पेयजल योजना स्वीकृत की है। इसका जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि बखौटा में 300 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, बाकि 300 मीटर के कार्य को भी शीघ्र किया जाएगा।