फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंडीकेटर की गलतफहमी से हादसा, पुलिस बनी मददगार

Thu, 26 Feb 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत भोटा के समीप इंडीकेटर की गलतफहमी से कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस मददगार साबित हुई।
विज्ञापन

हादसे के समय वहां से गुजर रहे एएसपी राजेश उपाध्याय ने अपनी गाड़ी में घायलों को इलाज के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना बुधवार देर शाम की है। कार सवार ऊना की तरफ जा रहे थे और बाइक सवार जाहू की ओर जा रहे थे।
इस दौरान गाड़ी के इंडीकेटर की गलतफहमी से दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवक शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। उधर, एएसपी राजेश ने बताया कि घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें