फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: लापता जवान के घर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत, 15 वर्ष बाद सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया

Sun, 07 Dec 2025 08:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)

सार

सोशल मीडिया ने बलदेव को अपने परिवार से मिलाया है। इतने लंबे समय के बाद उनके घर पहुंचने से रिश्तेदार खुश हैं। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
परिवार के साथ बलदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर की ग्राम पंचायत बनाल में 15 वर्ष पहले लापता हुए जवान बलदेव के घर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। बलदेव को सोशल मीडिया ने अपने परिवार से मिलाया है। बलदेव के भाई और दो जीजा राजस्थान के बीकानेर जिला पहुंचे। बलदेव को सही सलामत पाकर खुश हुए। जिस राजस्थानी परिवार ने बलदेव को अपने घर पर रखा, उन्होंने उसके परिजनों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन

रविवार सुबह जैसे ही बलदेव परिवार के सदस्यों के साथ घर पहुंचा तो परिवार के लोगों सहित अन्य ने ढोल नगाड़े बजाकर उसका स्वागत किया। उसकी आरती उतारी और पूजा इत्यादि करके गृह प्रवेश करवाया। रविवार को पूरा दिन बलदेव से मिलने के लिए उसके रिश्तेदार बहन-जीजा, मित्र संबंधी गांव के लोग पहुंचे और बलदेव को सुकुशल पाकर खुश हुए।
विज्ञापन

2010 में बलदेव ड्यूटी जाने के लिए रवाना हुए, ड्यूटी नहीं पहुंचे
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत, पंचायत प्रधान कांता देवी, राजपूत महासभा के जिला महासचिव जोगेंद्र ठाकुर सहित लोगों ने जहां उसका स्वागत किया और मुंह मीठा करवाया। बलदेव वर्ष 2010 में अपने भाई की शादी में शामिल होने के बाद घर से दिल्ली और फिर वहां से गुवाहटी-अगरतला में अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें