फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शरारती तत्वों ने समिति कार्यालय में घुसकर साइनबोर्ड तोड़ा, पुलिस में दी शिकायत

Fri, 04 Jul 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमालयन ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन सभा सीमित के सदस्य वीरवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एसपी भगत सिंह ठाकुर से मिले। समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी की अगुवाई में सदस्यों ने कहा कि सभी ट्रक मालिकों ने मिलकर हिमालयन ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन सभा सीमित का गठन किया है।
विज्ञापन

समिति में कुल 76 सदस्य हैं। गत दिवस समिति के कार्यालय में कुछ शरारती तत्व घुस गए और जबरदस्ती अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाल दिया। उन्होंने लोगों को बाहर निकालकर कार्यालय में ताला लगा दिया और गाली-गलौज करते हुए तोड़-फोड़ करने लगे। तोड़-फोड़ के दौरान उन्होंने सोसायटी का साइनबोर्ड तोड़ दिया और सभी को जान से मारने की धमकियां देने लगे।
समिति सदस्यों ने मौके पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के आने के बाद भी इस मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि इन शरारती तत्वों ने समिति के चार कमरों पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से समस्या को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। समिति सदस्यों की मांग पर मौके का निरीक्षण किया जाएगा।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें