फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलका के दाम तीन रुपये बढ़े तो मूंग के पांच हुए कम : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में सरकारी डिपो में राशन महंगा किये जाने पर मचे बवाल को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। एक सवाल के जवाब में तर्क देते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा है कि कुछ दालों के दाम कम भी हुए हैं। जिस वजह से लोगों का नुकसान नहीं बल्कि 2 रुपये फायदा ही हुआ है। हमीरपुर के लोहारली में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में खाद्य आपूर्ति मंत्री ने त्योहारों के सीजन में 100 ग्राम चीनी दिए जाने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

इस विषय पर भी उन्होंने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है तथा कहा कि 100 ग्राम चीनी प्रति व्यक्ति दी जा रही है और यदि किसी परिवार में 4 अथवा 5 सदस्य हैं तो उन्हें आधा किलो चीनी दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने तर्क दिया है कि मूंग की दाल के दाम पांच रुपये कम भी किए गए हैं तथा जिन दालों के दाम में बढ़ोतरी हुई है वह सिर्फ एपीएल परिवारों के लिए है। बीपीएल परिवारों को पुरानी दरों पर ही राशन दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री के अनुसार महज मलका की दाल पर 3 रुपये बढ़े हैं, जबकि मूंग की दाल के दाम पांच रुपये कम हुए हैं। जिस वजह से लोगों का दो रुपये का फायदा ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें