फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में बनाया जाएगा महिला रिसॉर्स सेंटर : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। ग्रामीण विकास पंचायती राज, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को नादौन में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 14वें वित्तायोग के धन को विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए मनरेगा के साथ जोड़कर खर्च करें। मिशन मोड में 31 मार्च तक इस राशि को व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नादौन शहर में मछुआरों की सुविधा के लिए शेडों के निर्माण को लेकर प्रपोजल बनाएं तथा लोगों को मछली पालन तथा इसका उत्पादन बढ़ाने और इससे होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता कैंपों से जागरूक करें।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग लोगों को कृषि तथा अन्य व्यवसायों के साथ-साथ बकरी पालन, गाय तथा भैंस पालन को लेकर जानकारी प्रदान करें। नादौन विकास खंड के अंतर्गत डेयरी फार्म तथा बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए विकास खंड अधिकारी कम से कम 100 परिवारों का चयन कर उनकी रुचि के मुताबिक उन्हें सुविधाएं प्रदान करें। उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करें तथा इससे होने वाले लाभों की भी विस्तार से जानकारी दें। नादौन में महिला रिसॉर्स सेंटर बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके लिए एसडीएम को मॉडल तैयार करने के लिए कहा गया ताकि, एक ही स्थान पर महिलाओं को विभिन्न प्रकार के व्यवसायों को लेकर सुविधा प्रदान की जा सके। उद्यान विभाग लोगों को 10-10 के समूह में लीची, आड़ू तथा अन्य फलदार पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी हुक्म सिंह, एसडीएम नादौन किरण भड़ाना, विकास खंड अधिकारी पारस अग्रवाल तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें