फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरड़ और झिरालड़ी में आग से लाखों की वन संपदा राख

विज्ञापन
सोरड़ गांव में शामलात भूमि के जंगल में लगी आग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस/भोटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के गांव सोरड़ में जंगल के साथ लगती शामलात भूमि पर आग से लाखों की वन संपदा राख हो गई है। वहीं, भोटा कस्बे के साथ लगते झिरालड़ी के जंगल में भी आग से वन संपदा और जीव जंतु जल गए हैं। सोरड़ में रंगस वन बीट के वनरक्षक अर्जुन कुमार ने बताया कि धुआं तथा आग की लपटें दिखाई देने के तुरंत बाद वह अपने सहायक को लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक वन संपदा का काफी नुकसान हो चुका था। आग पर काबू पाने के लिए न तो पानी की सुविधा नजदीक थी और न ही कोई घर साथ था। मिट्टी और हरे पौधों की टहनियों से ही आग पर काबू पाया गया। शीघ्र ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
वहीं, भोटा के साथ लगते झिरालड़ी के जंगल में भी आग से लाखों की वन संपदा और जीव जलकर राख हो गए। आग की सूचना मिलते ही मौके पर वन रक्षक रमा ठाकुर, नारायण सिंह और अविनाश सहित दो फायर वॉचर और ग्रामीण पहुंचे तथा आग बुझाने में जुट गए। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें