फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बंद हुई लोकल दूध की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण ग्वाले दूध नहीं बेच पा रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। डेयरी से किसान जिला मुख्यालय सहित आसपास के कस्बों में सैकड़ों लीटर दूध सप्लाई करते हैं। लॉकडाउन के बाद लोकल दूध की सप्लाई बंद है। अब जबकि जिला मुख्यालय कंटेनमेंट जोन में है तथा इसके आसपास के क्षेत्र बफर जोन में है तो लोकल दूध पहुंचाना बिल्कुल बंद हो गया है। इससे पहले सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक दूध की सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन

अब सप्लाई बंद होने से लोकल दुग्ध उत्पादकों का दूध खराब हो रहा है। ऐसे में किसान दूध फेंकने को मजबूर हैं। किसानों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से उनकी समस्या समाधान की गुहार लगाई है। मझोग सुल्तानी निवासी किसान मनोज कुमार का कहना है कि रोजाना उनका करीब 60 लीटर दूध जिला मुख्यालय में सप्लाई होता था, लेकिन अब यह दूध खराब हो रहा है। वे दूध फेंकने को मजबूर हैं। इससे रोजाना करीब 4000 रुपये की चपत लग रही है। इसके अलावा अन्य किसान भी दूध उत्पादन के बावजूद बेच नहीं पा रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से पैकेट बंद दूध विक्रेताओं की तर्ज पर इनके भी पास बनाने की गुहार लगाई है।
डेयरी मालिक किसानों का कहना है कि वे जिला प्रशासन के जारी नियमों व शर्तों को पूरा करेंगे और सामाजिक दूरी और अन्य जरूरी बातों का ध्यान रखकर दूध की सप्लाई देंगे। जिला प्रशासन उन्हें भी दूध सप्लाई करने के लिए पास जारी करे। इस संबंध में उपनिदेशक पशुपालन विभाग हमीरपुर डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि उपायुक्त ने लोकल दूध की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाया है। लोकल किसानों के दूध को मिल्क फेड में खरीदने की तैयारी की जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है तो किसानों को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें