नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में अब ई रिक्शा चलेंगे। जिसके लिए परिवहन विभाग ने हरी झंडी दे दी है। रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह मिन्हास, महासचिव सुदेश शर्मा, विशेश्वर दत्त शर्मा, आरके पुरी, रविंद्र कौशल, शिव कुमार डोगरा, नानक कुमार, पीडी शर्मा, ओपी शर्मा, ओम प्रकाश आनंद, जय किशन, अमर सिंह परिहार ने इसके लिए प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ई-रिक्शा चलने से विशेष कर नादौन बस स्टैंड से अस्पताल तक मरीजों को आने जाने में काफी सुविधा होगी।
बस स्टैंड से अस्पताल तक जाने में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। एसोसिएशन ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तथा नादौन के युवक को इसके लिए तैयार किया। जिसके चलते नादौन के वार्ड-5 के राकेश कुमार मेहरा और सुभाष चंद को ई रिक्शा की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड से अस्पताल, गौना करौर सहित कई आसपास के गांवों के लोगों, मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं आदि को काफी सहूलियत रहेगी।