कुठेड़ा-गरना गलू संपर्क मार्ग पर माइल्स स्टोन बने शोपीस। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के तहत कुठेड़ा-गरना गलू संपर्क मार्ग पर लगाए गए माइल्स स्टोन केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। इन माइल्स स्टोन पर प्रमुख स्थानों की दूरी अंकित नहीं है।
इस कारण वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई स्थानों पर माइल्स स्टोन तो लगाए गए हैं, लेकिन उन पर दूरी संबंधी कोई जानकारी नहीं लिखी है। ऐसे में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को गंतव्य तक की सही दूरी का अंदाजा नहीं लग पाता। खासकर रात के समय और खराब मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि माइल्स स्टोन का उद्देश्य ही यात्रियों को दूरी की स्पष्ट जानकारी देना होता है। इन माइल्स स्टोन पर जानकारी नहीं होने के कारण यह उपयोगरहित साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इन माइल्स स्टोन पर महत्वपूर्ण स्थानों की दूरी स्पष्ट रूप से लिखी जाए, ताकि आम जनता और वाहन चालकों को राहत मिल सके।