फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बुजुर्ग पर प्रवासी मजदूर ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बडू (मौहीं) क्षेत्र में दो प्रवासी मजदूरों का झगड़ा रोकना एक स्थानीय बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत्त एक मजदूर ने बीच-बचाव कर रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान किशोरी लाल के रूप में हुई है। किशोरी लाल कारपेंटर का काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी बुधन मुखिया निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड दी है।
घटना शनिवार रात की है। किशोरी लाल ने बताया कि वह गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ बासी पैलेस के नजदीक आटा चक्की पर गए थे। यहां पर कुछ प्रवासी आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। बुजुर्ग इनको शांत करने लगे तो एक प्रवासी बुधन मुखिया ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन

हमले में चाकू पीड़ित के सिर के बाईं तरफ लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना दी गई। पीड़ित को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। यहां पर पीड़ित का उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने शनिवार रात को ही आरोपी को पकड़ लिया। रविवार दोपहर को एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए।
कोट
बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड दी है। मामले में जांच जारी है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें