फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत केरल का भ्रमण करेंगे मेधावी

Fri, 31 Oct 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के 26 विद्यार्थी केरल राज्य का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। भ्रमण का आयोजन समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत में किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी कक्षा-कक्ष से बाहर निकलकर अलग राज्य की संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक संरचना को नजदीक से जान सकें।
विज्ञापन

भ्रमण के लिए बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों इसके अतिरिक्त एनसीसी, एनएसएस स्वयंसेवियों और अन्य श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी शामिल किया गया है। विभाग की ओर से जिला स्तर पर विद्यार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। भ्रमण का आयोजन नवंबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।

छह दिवसीय भ्रमण में मेधावी विद्यार्थी केरल राज्य की संस्कृति, पहनावे, शिक्षा, खानपान और अन्य विभिन्न पर्यटक स्थलों, रीति-रिवाजों व अन्य कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करेंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

बीते वर्ष विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए ट्रेन से भेजा गया था, लेकिन इस बार हवाई जहाज के माध्यम से टिकट करवाए जाएंगे। प्रत्येक वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए भ्रमण का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थी पाठ्यक्रम के साथ दूसरे राज्य की संस्कृति व रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।

कोट

विद्यार्थियों को इस यात्रा से नई जानकारी जुटाने और अनुभव प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिलेगा। भ्रमण के लिए चयनित विद्यार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर दी गई है। भ्रमण का आयोजन नवंबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
विज्ञापन

-नवीन शर्मा, डीपीओ, समग्र शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें