फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दे से विद्यार्थियों ने बांधा समां

Fri, 31 Oct 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बीड बगेहड़ा स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: संस् - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड बगेहड़ा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी और पंजाबी गिद्दे से खूब समां बांधा।
विज्ञापन

समारोह में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य की रेखा खींचना माता-पिता और गुरुओं पर निर्भर करता है। बच्चे के अंदर आगे बढ़ने की भावना उत्पन्न करना ही गुरुओं को कार्य होता है। बीते एक वर्ष में स्कूल के विकास कार्यों पर 12 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है, जिसे स्कूल की डिमांड पर जारी किया गया है।

समारोह में विद्यार्थियों ने पार्वती बोली शंकर से सुनो मेरे भोलेनाथ जी... पर शिव तांडव, सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, देश भक्ति गीत, लोक नृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य वंदिता शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विधायक ने 10000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। समारोह के अंत में खेल, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुमित कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा, प्यार चंद, रतन चंद, प्रीतम चंद, सुनीता देवी और प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें