फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर कलां में मेधावी लड़कियां पुरस्कृत

Tue, 30 Sep 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र लदरौर कलां में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए। स्रो
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र लदरौर कलां में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत झरलोग की प्रधान मोनिका देवी ने की।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि बेटियां हमारे समाज व परिवार का आधार हैं। पर्यवेक्षक आशा रानी ने लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान और विभाग की कई अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली क्षेत्र की नौ मेधावी लड़कियों को स्मृति चिन्ह व सामान्य ज्ञान की पुस्तकें देकर सम्मानित किया। वही, स्थानीय आंगनबाड़ी कर्मचारियों और महिलाओं ने पोषण स्टॉल भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला मंडल की प्रधान अंजू देवी, उपप्रधान आशा कुमारी, संदेश कुमारी और मनीषा ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें