फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेंशन संशोधन के बकाया भुगतान के लिए सीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Jun 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हिम-आंचल पेंशनर संघ का शिष्टमंडल। स्रोत : संघ
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम-आंचल पेंशनर संघ का एक शिष्टमंडल प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सर्किट हाउस में मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने 62 से 65 वर्ष के पेंशनरों को पेंशन संशोधन के बकाया एरियर के भुगतान के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम ने बताया कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त श्रेणी-4 के पेंशनरों को पहले ही पेंशन संशोधन का बकाया मिल चुका है, जबकि 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के श्रेणी-1 से 3 के पेंशनरों के भुगतान की घोषणा भी हो चुकी है। अब केवल 62 से 65 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनर ही शेष रह गए हैं।
शिष्टमंडल ने 62 से 70 वर्ष तक के सभी पेंशनरों को पेंशन संशोधन एरियर, ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट का भुगतान करने संबंधी आदेश जारी करने की मांग की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक योगराज शर्मा, मुख्य संगठन सचिव प्रशोतम दास शर्मा, जगदीश चंद शर्मा, देव राज पटियाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें