फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन माह से बंद कांगड़ा-रोहडू बस सेवा, यात्रियों ने बहाली की उठाई मांग

Mon, 22 Jun 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। एचआरटीसी रोहडू डिपो की कांगड़ा से रोहडू के बीच संचालित होने वाली बस सेवा पिछले तीन माह से बंद पड़ी है। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय यात्रियों में राजीव, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे पट्टा से रोहडू के लिए रवाना होती थी, जिससे विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलती थी। सेवा बंद होने के बाद लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई बार वाहन बदलने पड़ रहे हैं।
यात्रियों का कहना है कि निजी वाहनों और टैक्सियों पर निर्भर रहने के कारण उनका समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से बस सेवा बंद रहने के बावजूद निगम प्रबंधन की ओर से इसे बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से कांगड़ा-रोहडू बस सेवा को शीघ्र पुनः शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह रूट बड़ी संख्या में यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है और सेवा बहाल होने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें